Translate

Pages

Friday, 3 April 2026

​पुणे और मैं

 

​कैसे मैं ये शहर छोड़ जाऊं,

कैसे मैं अब कहीं और मन लगाऊं?

दगडूसेठ की वो मूरत, वो चमकती हुई सूरत,

कैसे अपनी आँखों से मैं उसे हटाऊं?

​चतुर्थी की भीड़ में खुद को छोटा कर लेना,

बस एक झलक तेरी मिल जाए, ये दुआ कर लेना।

तुलसीबाग की गलियों में तू अचानक दिख जाता है,

अनजान रास्तों पर भी तेरा साथ मुझे सुरक्षित बनाता है।

​कभी पातालेश्वर की ठंडी चट्टानों से लगकर सुकून पाया,

तो कभी दुर्गा टेकड़ी से इस हरे-भरे शहर को निहारा।

ओशो पार्क के वो मरून कपड़े, वो गहरी खामोशी,

या आगा खान पैलेस के पेड़ों में छिपी वो मदहोशी।

​ओकायामा गार्डन की शांति हो या शहर की रंगीन रातें,

इस शहर ने हर शख्स से की हैं, अलग-अलग बातें।

कहते हैं लोग कि, मैं यहाँ की 'पुणेकर' नहीं हूँ,

पर इसके हर कोने को जानती हूँ, मैं अजनबी नहीं हूँ।

​बचपन से एक खिंचाव था तुझसे, एक गहरा नाता,

जैसे यहाँ लौटकर आना मुझे कुदरती तौर पर था भाता।

पर अब जा रही हूँ, समेटकर अपनी सारी दुनिया,

आँखों में यादें और दिल में एक अधूरा सा सपना।

​सामान के बीच, एक छोटा सा गणेश संभलकर रखा है,

पुणे का बस यही एक हिस्सा अब मेरे पास बचा है।

कैसे मैं ये शहर छोड़ जाऊं,

कैसे मैं अब कहीं और मन लगाऊं?

Friday, 27 March 2026

My Love

 

​When they speak of love, I think of you.

They don’t believe me—they think I go to the coast

To meet a person, to find a hand to hold.

They stand with their backs to you,

Clicking pictures with you as a background.

But to me, you are not the background.

You are my muse.

​I have loved you since I was a child.

You and I are the same:

Wild, shifting, restless.

We cannot stay still.


They ask, "How can you love something that isn't alive?"

But to me, you are more alive than anything.

​You never bore me.

In the rosy morning, you are calm and quiet.

Under the moonlight, you are fierce and wild.

Sometimes you touch me with a soft caress,

Other times you challenge me with your mighty waves.

This push and pull—is what keeps our love fresh.

​They think you are just a metaphor in my poems.

How do I explain that I really love you?

Drag me into your depths until I forget the world.

And when I am gone, let my ashes be thrown into your water.

So that I may finally, truly, be free.